Trending

लखीमपुर खीरी: कोंग्रेसी नेता कर रहें कूच,मांगी आशीष मिश्र की गिरफ्तारी

गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग निकालेगी का मार्च

लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद आज कई राज्यों से कांग्रेसी नेता सीतापुर कूच कर रहे हैं। गुरुवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से भी कांग्रेस के नेताओं ने कूच किया। ट्रैक्टर पर सवार होकर हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित अन्य कांग्रेसी नेता लखीमपुर के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/prime-minister-inaugurated-the-oxygen-plant-on-the-first-navratri/

लखीमपुर की घटना को लेकर हरीश रावत ने कहा कि किसानों को कुचल कर उनकी बेरहमी से हत्या करने की घटना से पूरा देश स्तब्ध है। बता दें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की पदच्युति और उनके बेटे आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग के साथ कांग्रेस गुरुवार को बाजपुर से लखीमपुर खीरी तक विरोध मार्च निकालेगी।

बता दें यूपी और उत्तराखंड में सरकार की निरंकुशता के कारण लोकतंत्र खतरे में है। कर्मचारियों की आवाज़ दबाने के लिए रासुका और एस्मा का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही लोकतंत्र बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस उत्तराखंड में छह चरणों में आंदोलन कर रही है। हालाकिं इसके दो चरण पूरे हो चुके हैं। आंदोलन के अंतिम चरण में देहरादून में विशाल रैली होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: