Uttar Pradesh

मतदान के दौरान बवाल, सपा-भाजपा समर्थकों में जमकर हुई मारपीट

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर घमासान जारी है। आज 11 बजे से उत्तर प्रदेश की 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। 1,174 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 349 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। आज 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा

अमरोहा के जोया ब्लाक प्रमुख चुनाव के मतदान के दौरान जमकर बवाल हुआ। सपा और भाजपा समर्थकों में पुलिस के सामने मारपीट हुई। उपद्रवियों ने दहशत फैलाने को  ओवर ब्रिज पर खड़े होकर पांच छह राउंड फायरिंग की। जमकर पत्थर किया।
घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बवालियों पर लाठी भांज कर खदेड़ दिया। बवाल के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों में दहशत का माहौल है। अमरोहा जनपद में शनिवार को पांच ब्लॉकों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए वोटिंग चल रही है।

ग्यारह बजे से वोटिंग शुरू हुई। पुलिस प्रशासन ने जोया चौराहे से भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों को ब्लॉक में जाने की अनुमति दी। जबकि सपा समर्थित सदस्यों को साप्ताहिक बाजार की तरफ से एंट्री दी गई। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा था। तभी कुछ उपद्रवियों ने ओवर ब्रिज पर पहुंचकर पांच से छह राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

इससे पहले पुलिस कुछ समझ पाती उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके तत्काल बाद भाजपाइयों सपा समर्थित सदस्यों के एंट्री स्थल पर कब्जा कर लिया। इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। तभी बड़ी संख्या में सफाई पहुंच गए।
इसके बाद पुलिस के सामने ही सपा और भाजपा समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद पुलिस ने बवालियों को लाठी भांज कर खदेड़ दिया। बवाल के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों में दहशत का माहौल है। वही ब्लॉक के आसपास के लोगों में हड़कंप मचा है। फिलहाल वोटिंग शांतिपूर्ण चल रही है। पुलिस ने उपद्रवियों को चारों तरफ से घेर रखा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: