India Rise Special

बिहार सीएम नीतीश कुमार के बर्थडे पर समर्थकों ने काटा 71 पाउंड का केक, शाम में दीपोत्सव का आयोजन

गया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के 71 जन्मदिन जोर शोरो से प्रदेश भर में मनाया जा रहा है। बिहार के गया में भी जदयू के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ नीतीश कुमार का बर्थडे मनाया।

 

शहर के अंबेडकर पार्क में आयोजित भव्य समारोह में जदयू के प्रदेश महासचिव सह टिकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा, जदयू के प्रदेश महासचिव चंदन सिंह, निवर्तमान एमएलसी मनोरमा देवी समेत पार्टी के कई नेताओं ने 71 पाउंड का केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कुशवाहा ने सीएम के जन्म दिन पर बोलते हुए कहा कि,  “नीतीश कुमार के नेतृत्व में समूचा बिहार तरक्की की राह पर अग्रसर है। बिहार में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा देश- दुनिया में हो रही है। पूरे राज्य में अमन-चैन के साथ हर क्षेत्र में विकास का काम जारी है। गांव से लेकर शहर तक पेयजल, शौचालय, पक्का आवास, नाली-गली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी तमाम बुनियादी सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई जा रही है। जदयू नेता आज तमाम जगहों पर मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मना रहे हैं।”

 

मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर आज संध्या सात बजे जदयू कार्यकर्ता अपने घरों में दीपोत्सव भी करेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अलेक्जेंडर, खान जदयू नेता मुनेश्वर सिंह, कुंडल वर्मा, अरविंद वर्मा, अरुण राव, जितेंद्र दास, कैलाश पासवान, विनोद कुमार, श्रीकांत प्रसाद, अवध बिहारी पटेल, मिताम्बरा, सोनम कुमारी दास समेत सैकड़ों नेता उपस्थित थे।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: