Sports

धोनी के सन्यास के सफर में साथी बने रैना, सहवाग ने कहा ओम फिनिशाय नमः 

क्रिकेट जगत के दो सितारों ने आज क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब खबर आ रही है कि सुरेश रैना ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। रैना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।

ms dhoni nad raina announce retirement from international cricket


सुरेश रैना ने 30 जुलाई 2005 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला वनडे से डेब्यू किया था। रैना ने 18 टेस्ट में 768 और 226 वनडे में 5615 रन बनाए हैं। उनके नाम 78 टी 20 में 1605 रन हैं। रैना ने टेस्ट मैच में 1 और वन डे में 5 शतक लगाए हैं। टी-20 में उनके नाम 1 शतक है।

 

एम एस धोनी ने किया 7 बजे सन्यास का एलान 

भारतीय क्रिकेट के इतिहास के दिग्गज खिलाड़ी एम एस धोनी ने शनिवार शाम 7 बजे इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास का एलान किया था। वहीं कुछ देर बाद सुरेश रैना ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने सन्यास लेने की जानकारी दी है।

https://www.instagram.com/p/CD6d3QChY-V/?igshid=4pj4ex9mkurw

 

इंस्टाग्राम की ऑफिशियल पोस्ट में केदार जाधव, एम एस धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू शर्मा भी बैठे दिखे हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा, महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से और फख्र से आपके साथ इस सफर में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद

 

 

वीरेंद्र सहवाग ने कहा मिशन इम्पॉसिबल 

महेंद्र सिंह के इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा कि इनके जैसे खिलाड़ी के लिए मिशन इम्पॉसिबल। न कोई है, न कोई होगा, एम एस धोनी के जैसा। उन्होंने आगे लिखा कि “खिलाड़ी आएंगे और जाएंगे लेकिन उनके जैसा शांत शख्स नहीं होगा’। ओम फिनिशाय नमः”

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: