Entertainment

मस्तानी दीपिका की सोशल मीडिया पर खुली पोल, फैंस ने कहा- चीप

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण के करोड़ों फैंस हैं, जो उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। लाखों यंगस्टर्स का दिल दीपिका के लिए धड़कता है। लेकिन दीपिका की इस हरकत ने फैंस का दिल तोड़ दिया और एक फैन ने तो उनकी सोशल मीडिया पर सारी पोल खोल दी। इस फैन ने दीपिका की हरकत तो चीप बताया है।

दरअसल, एक्टर्स अक्सर अपने ब्रांडेंड कपड़ों की नीलामी चैरिटी करते हैं। इसमें मस्तानी दीपिका का नाम भी शामिल है। दीपिका भी काफी समय से अपने पुराने कपड़ों की नीलामी कर रही हैं। इससे जमा की गई रकम दीपिका ‘Live Love Laugh Foundtaion’ को डोनेट करेंगी। अब उनके इस नेक काम पर लोगों का ध्यान गया तो सारी पोल खोल गई। एक ट्विटर यूजर का ध्यान उनके कुछ कपड़ों पर गया तो उसने इसे दीपिका की चीप हरकत कहा।

इस यूजर का यह दावा है कि दीपिका ने ये कपड़े जिया खान और प्रियंका चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार के वक्त पहने थे। बता दें कि ये ट्वीट शरण्या शेट्टी के अकाउंट से ट्वीट है। इसमें लिखा है, मैं बहुत हैरान हूं, मेरी फेवरिट दीपिका पादुकोण ने अपने 2013 के ऐसे कपड़े नीलाम किए हैं जो कि डिजाइनर नहीं हैं। फिर से बताती हूं 2013 में उन्होंने ये कपड़े अलग-अलग अंतिम संस्कारों में पहने थे।

इसके बाद शेट्टी के ट्वीट पर बाकी यूजर ने भी कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, इसको ये कहकर जस्टिफाई मत कीजिए कि वह ये सब चैरिटी के लिए कर रही हैं… आप जारा की जूती और 10-15 साल पुराने साधारण ब्रैंड के कपड़े नहीं बेच सकते। इन्हें आप किसी जरूरतमंद या हाउसहेल्प को क्यों नहीं दे देते? यूजर ने ये भी लिखा है कि उनकी फैन होने के नाते मैं निराश हूं। काम की बात करें तो जल्द ही दीपिका पादुकोण कबीर खान की फिल्म ’83’ में नजर आएंगी। फिल्म कपिल देव की बायोपिक है। दीपिका शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- अमेरिका भेजेगा अफगानिस्तान में एक हजार सैनिक, करेंगे काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: