Chhattisgarh

प्रधानमंत्री का 103 दिनों में छठवां और दूसरा सबसे छोटा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के नाम संबोधन किया था। इस बार के संबोधन में पी एम ने मुख्य रूप से गरीब भाई बहनों पर फोकस किया।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की भी जानकारी दी। जिसमें 5 किलो गेहूं या 5 किलो चावल एक किलो चना नवंबर तक मुफ्त दिया जएगा। इस योजना के विस्तार के लिए 90 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

तारीख घोषणा समय
19 मार्च जनता कर्फ्यू 29 मिनिट
24 मार्च 21 दिन लॉकडाउन 12 मिनिट
3 अप्रैल दीप जलाने की अपील 12 मिनिट
14 अप्रैल लॉकडाउन 2 25 मिनिट
12 मई 20 लाख करोड़ आर्थिक योजना 33 मिनिट
30 जून गरीब कल्याण अन्न योजना 16 मिनिट

अब तक पी एम मोदी ने 9 बार राष्ट्र को संबोधन किया है।

8 नवंबर 2016

प्रधानमंत्री ने सबसे पहला संबोधन 8 नवंबर 2016 को किया था, जिसमें 500, 1000 के नोट को बंद करने का ऐलान किया था।

15 फरवरी 2019

पुलवामा अटैक के दौरान सीआरपीएफ के 40 जवान की हत्या के बाद पी एम ने देश के नाम संबोधन किया था।

27 मार्च 2019

डीआरडीओ के वैज्ञानिक ने लोअर अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया था।

8 अगस्त 2019

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद देश ने नाम संबोधन किया था।

7 सितंबर 2019

चंद्रयान 2 भारतीय चंद्र मिशन था। लेकिन चांद के दक्षिण पोल पर पहुंचे से पहले ही संपर्क टूट गया था। वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने देश के नाम संबोधन किया था।

9 नवंबर 2019

अयोध्या वर्डिक्ट और करतारपुर कॉरिडोर पर चर्चा की थी।

19 मार्च 2020

कोरोना वायरस के चलते जनता कर्फ्यू का आव्हान किया था।

24 मार्च 2020

कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन ऐलान किया था।

3 अप्रैल 2020

9 बजे 9 मिनट के लिए दिए जलाने की अपील की थी

14 अप्रैल 2020

प्रधानमंत्री ने इस संबोधन में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने की बात कही थी।

12 मई 2020

प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ की आर्थिक योजना की जानकारी दी थी। (आत्मनिर्भर पैकेज)

30 जून 2020

LAC विवाद, कोरोना से बचाव और खासतौर पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पर चर्चा की थी।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: