Entertainment

अर्जुन के बर्थडे पर लेडी लव ने किया उन्हें विश, ट्रेंड कर रही हैं तस्वीरें

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर अर्जुन आज अपना 35 वां बर्थडे मना रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने उन्हें विश किया है। खासतौर पर उनकी बहन और चाचा अनिल कपूर ने उन्हें विश किया है। साथ ही कजिन सोनम कपुर ने थ्रोबैक पिक्चर शेयर की हैं। बचपन की फोटो में सोनम और अर्जुन क्यूट लग रहे हैं।

लेकिन इतनी विश काफी नहीं थी। इंतेजार तो सबको उनकी लेडी लव का था। जी हां, इंडस्ट्री में सबसे हॉट और बोल्ड लुक रखने वाली मलाइका बॉलीवुड के चार्मिंग बॉय अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

बॉलीवुड में सुर्खियों में रहने वाली जोड़ी, मलाइका और अर्जुन के कई रोमांटिक फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं आज अर्जुन के इस खास दिन पर मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा “Happy birthday my sunshine”

 

वैसे बता दें, की मलाइका और अरबाज ख़ान का तलाक 2017 में हो गया था। लेकिन मलाइका 2016 से ही अलग रहने लगी थीं। दोनों का एक बेटा है अरहान खान जिसकी कस्टडी मलाइका को मिली है।

 

 

दोनों के अलग हो जाने के बाद मलाइका और अर्जुन की नज़दीकियों की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थीं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरन अर्जुन, मलाइका की शादी की चर्चा पर अर्जुन ने कहा था “मैं जानता हूं  और परिवार सब जनता है। मैं मैच्योर हूं जो करूंगा सही करूँगा”

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: